चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी तादात में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 241 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने युवाओं के साक्षात्कार लेकर रोजगार मुहैया कराया।
बुधवार को कॉलेज एवं जिला सेवा योजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मेले का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्नीन त्यागी, सेवा योजना अधिकारी पारुल सिंगल, डॉ. सोनाली सिंह, प्रबंधक राकेश वशिष्ठ, जैन कन्या पीजी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सविता वशिष्ठ ने किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के बारे में अवगत कराया। कहा युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जाता है। प्रबंधक राकेश वशिष्ठ ने बताया मेले का आयोजन देश प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के मिशन ''रोजगार की सार्थकता'' को पूर्ण करने के लिए किया है। रोजगार कार्यालय से शिव शंकर और राधेश्याम, प्राचार्य डॉ. गुलाब सिंह, प्रवक्ता ऋषिपाल सिंह,अंशुल अग्रवाल, सुमित नागियान, विनीत कुमार, सुनील कुमार, सुखपाल सिंह, तिरसपाल आदि का सहयोग रहा।