फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   24.06 lakh saplings planted in the district

Muzaffarnagar News: जिले में रोपे गए 24.06 लाख पौधे

Sun, 23 Jul 2023 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
24.06 lakh saplings planted in the district
तितावी के  सर्वोदय कन्या इंटर कॉलेज में पौधरोपण करते ​शिक्षक व छात्राएं।
जिले में पौधारोपण अभियान वृहद स्तर पर चलाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में पौधारोपण अभियान वृहद स्तर पर चलाया गया। जनपद में 24 लाख छह हजार 192 पौधे लगाए गए। सरकारी संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों में अभियान चलाया गया।
कमला नेहरू वाटिका कंपनी बाग में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पौधारोपण किया। लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरदीप सिंह, सचिव कपिल देव शर्मा सहित बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोपे गए। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नगर सत्य नारायण प्रजापत ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन

दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज नई मंडी में एनसीसी अधिकारी वाजिद अली, अनिल कौशिक के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स और छात्रों ने पौधे रोपे। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर पौधा बारात को रवाना किया। चौधरी छोटू राम कॉलेज में प्राचार्य डॉ नरेश मलिक के नेतृत्व में तथा कॉलेज के चीफ प्रॉक्टरऔर मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर के एग्रीकल्चर संकाय के डीन के मार्गदर्शन में कॉलेज के कृषि फार्म पर 600 पौधों का रोपण किया। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व प्रबंध समिति के सचिव संजय कुमार जैन एवं प्राचार्या प्रोफेसर डॉ सीमा जैन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ वर्चसा सैनी, प्रबंध समिति के नीरज जैन ने पौधरोपण किया। एसडी इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, विजय शर्मा 120 पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को रोपे जाएंगे 4.43 लाख पौधे
जिला वन अधिकारी कन्हैया पटेल ने बताया कि जिले में 28 लाख 49 हजार 580 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। 22 जुलाई को 24 लाख छह जार 192 पौधे लगाए गए। अब 15 अगस्त को चार लाख 43 हजार 388 पौधे रोपे जाएंगे। इस कार्य में 26 विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed