{"_id":"5ab007674f1c1bb6758b6439","slug":"229-liquor-shops-open-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 229 शराब की दुकानों की लाटरी खुली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 229 शराब की दुकानों की लाटरी खुली
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। देशी विदेशी मदिरा, मॉडल शॉप और बीयर की दुकानों की ई-लाटरी आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सोमवार को प्रमुख सचिव परिवहन और जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला की देखरेख में हुई। जिले की 300 दुकानों में से 229 की ई-लाटरी खुली। 71 दुकानें प्रक्रिया में शेष रह गई हैं।
प्रदेश सरकार ने इस साल से ही आबकारी विभाग के तहत देशी विदेशी मदिरा, मॉडल शॉप और बीयर की दुकानों के आवंटन के लिए नई नीति लागू करते हुए ई-लाटरी का सिस्टम बनाया था। गत सप्ताह लखनऊ से सर्वर के ठप हो जाने के कारण ई-लाटरी नहीं हो पाई थी।
इसके बाद शासन ने 19 मार्च का दिन तय किया था। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रमुख सचिव परिवहन और जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में आबकारी विभाग के द्वारा ई-लाटरी कराई गई। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में देशी शराब की 162, विदेशी मदिरा की 68, मॉडल शॉप 7 और बीयर की 63 दुकानें स्थापित हैं।
विज्ञापन
इन 300 दुकानों में से 229 के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे, इन सभी का आवंटन ई-लाटरी के माध्यम से कराया जा चुका है। जिले की 300 दुकानों के लिए 2680 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए थे। जांच के बाद 960 आवेदनों को निरस्त किया गया, इनके तीन कारण रहे। हैसियत प्रमाण पत्र सही न होना, समय से शुल्क का जमा नहीं किया जाना और एक से अधिक दुकानों पर आवेदन करना। 1720 पात्र आवेदकों के आवेदन को लेकर ई-लाटरी की प्रक्रिया पूर्ण की गयी है। इनमें से देशी शराब की 103, मॉडल शॉप 7, विदेशी मदिरा की 61 और बीयर की 58 दुकानों का आवंटन हुआ।
जनपद में अब देशी मदिरा की 59, विदेशी मदिरा की सात और बीयर की पांच कुल 71 दुकानों का आवंटन शेष रह गया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने ई-लाटरी में शामिल लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिये।
डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंत देव, एसडीएम आईएएस गजल भारद्वाज, एडीएम वित्त एवं राजस्व सियाराम मौर्य, एएमए जिला पंचायत पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।