फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   2.25 crores spent, yet cold water is not available

Muzaffarnagar News: सवा दो करोड़ खर्च, फिर भी ठंडा पानी मयस्सर नहीं

Mon, 27 May 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
2.25 crores spent, yet cold water is not available
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगे पालिका के वाटर कूलर भीषण गर्मी में ठंडा पानी केे बजाए गर्म पानी ही दे रहे हैं। पालिका ने 75 वाटर कूलरों पर सवा दो करोड़ खर्च किए थे लेकिन लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। ज्यादातर वाटर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं और जलकल विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


शहर के सभी मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पालिका ने दो साल पहले 75 वाटर कूलर लगवाए थे। प्रत्येक वाटर कूलर पर तीन लाख रुपये खर्च किए गए। इस समय गर्मी चरम पर है लेकिन एक भी वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


शहर के शिव चौक पर लगा वाटर कूलर एक साल से खराब था। पालिका ने इसे चालू तो कर दिया, लेकिन वह पानी गर्म ही दे रहा है। दाल मंडी चौराहे पर मनु स्वीट्स के सामने लगे वाटर कूलर की भी यही स्थिति है। मीनाक्षी चौक, झांसी रानी पर लगा वाटर कूलर भी गर्म पानी दे रहा है। आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में लगे वाटर कूलर की भी यही हालत है। प्रकाश चौक पर रोटरी क्लब का वाटर कूलर ही ठंडा पानी दे रहा है। इसके अलावा कोई भी वाटर कूलर यहां ठंडा पानी नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं कूकड़ा बालाजी रोड पर लगा हैंडपंप भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 वाटर कूलर ठीक कराने का दावा
नगर पालिका के जलकल विभाग के इंजीनियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि हाल ही में 40 वाटर कूलर ठीक कराए हैं। लोग इन वाटर कूलर से ज्यादा पानी ले रहे हैं, जिस कारण ये गर्म पानी दे रहे हैं। कुछ शिकायत आई हैं, उन्हें दूर कराएंगे।



वर्जन--चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि वह शहर में लगे वाटर कूलर का स्वयं निरीक्षण करेंगी। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed