फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   22 nominations cancelled, 12 candidates in the fray

Muzaffarnagar News: 22 नामांकन निरस्त, 12 प्रत्याशी मैदान में

Tue, 29 Oct 2024 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
22 nominations cancelled, 12 candidates in the fray
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के लिए देर शाम तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद 22 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद निरस्त कर दिए गए। मुख्य राजनीतिक दलों सहित 12 प्रत्याशियों के नामांकनपत्र जांच में सही पाए गए है। अब 29 और 30 अक्तूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

मीरापुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 25 अक्तूबर तक प्रत्याशियों ने अपने नामांकनपत्र जमा कराए थे। सोमवार को जांच के दौरान त्रुटियां पाए जाने पर 22 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया, नामांकन करने वाले अकरम, अनिरुद्ध सिंह, अर्चित जैन, बोलेन्द्र कुमार, भागेश्वर प्रसाद, धन्य कमार जैन के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

हिमांशु पाल, मानवेंद्र, अनस, प्रदीप कुमार, आरपी सिंह, रजनीश कुमार, राजेश कुमारी, साहिस्ता जमाल, सैयद नुसरत अब्बास, समन्द्र सैन, संजीव कुमार, सवेन्द्र कुमार और सुक्रम पाल के नामांकन भी निरस्त कर दिए गए। सुशील कुमार, तरुण कुमार और विनोद के नामांकन पत्र भी विभिन्न त्रुटियों के चलते निरस्त कर दिये गए। जबकि मुख्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों सहित 12 उम्मीदवारों के नामांकन जांच के बाद सही पाए गए।ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed