फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कराई जाएगी प्रतियोगिता

शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कराई जाएगी प्रतियोगिता

Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कराई जाएगी प्रतियोगिता
शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कराई जाएगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स लगाने वाले अब नपेंगे। इनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। सड़क पर कूड़ा डालने वाले चिह्नित होंगे। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिता कराई जाएगी।

शहर में स्वच्छता को लेकर प्रशासन सभी प्रकार के कदम उठा रहा है। स्वच्छता को लेकर बुलाई गई बैठक में डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि नालों व नालियों से निकाले गए कूड़े का निस्तारण शीघ्र कराया जाए। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि कूड़े के शीघ्र उठान के लिए वाहनों की व्यवस्था कराएं। शहर के वार्डों के अंदर भी यह सफाई अभियान जोर शोर से चलाया जाए। वार्डों की स्वच्छता प्रतियोगिता कराई जाए। डीएम ने कहा कि शहर की तर्ज पर सभी तहसीलों में भी स्वच्छता अभियान चलाएं। कैंप कार्यालय पर बैठक में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ से कहा कि डलावघर व डस्टबिन के अलावा सड़क पर कूड़ा डालने वाले लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें। सरकारी संपत्ति पर हैंडबिल, पोस्टर, पम्फलेट, बैनर इत्यादि लगाने वाले व लगवाने वालों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति क्षति की धाराओं में कार्रवाई कराएं। अवैध डलावघरों का चिह्नीकरण किया जाए। सड़क के पास उसकी पटरी पर रोड़ी, रेत, डस्ट आदि डालने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई करें। शहर के सभी हैंडपंप के आसपास की घास, कीचड़ पानी के निकासी की उचित व्यवस्था कराए। कंपनी गार्डन के पास के डलावघर को हटाया जाए। रेहड़ी पर कूड़ा ले जाने वालों के लिए 500 बोरों की व्यवस्था कराई जाए। अगर कोई सफाई कर्मी जानबूझकर देरी से आ रहा है तो ऐसे कर्मियों को चिह्नित कर लिया जाए और उन पर कार्रवाई की जाए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, एसडीएम बुढ़ाना, डिप्टी कलेक्टर अजय अम्बष्ट, ईओ नगर पालिका, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed