फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुजरात में किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

गुजरात में किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

Sat, 04 May 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता
छपार (मुजफ्फरनगर)। गुजरात के आलू किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव खुड्डा में पेप्सिको एजेंसी की वैन रुकवाकर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें तोड़ डाली। एजेंसी संचालक को क्षेत्र में कंपनी के उत्पादों की बिक्री बंद करने की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रमुख शीतल पेय निर्माता कंपनी पेप्सिको द्वारा हाल ही में गुजरात के कुछ किसानों के खिलाफ आलू की फसल उपजाने पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद से ही भारतीय किसान यूनियन पेप्सिको के खिलाफ अभियान चला रही है। शनिवार को छपार निवासी पेप्सिको की एजेंसी धारक नवीन कुमार कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने कंपनी की माल लदी वैन लेकर गांव खुड्डा गया था। वहां पेप्सिको की वैन देखते ही भाकियू से जुड़े किसानों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने वैन रुकवाकर उसमें लदी पेप्सिको की कोल्ड ड्रिंक की बोतलें तोड़ डाली। मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में हंगामा करने वाले भाकियू कार्यकर्ताओं ने एजेंसी संचालक नवीन को क्षेत्र में पेप्सिको कंपनी के उत्पादों की बिक्री बंद करने की चेतावनी दी। वहीं, ग्रामीणों से भी पेप्सिको के उत्पादों के बजाये नींबू पानी, दूध व ताजा पानी पीने का आह्वान किया। इस दौरान मंगता टिकैत, अय्यूब त्यागी, मुरसलीन, गुलफाम, मुकीम, शहजाद, अशोक शर्मा, अहसान, अब्बास, सादिक, सुहेल और मुशर्रफ त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed