{"_id":"5cc5ea71bdec220770315bf1","slug":"21556474481-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन की एक नंबर रेलवे लाइन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन की एक नंबर रेलवे लाइन बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के किशनगढ़ की तर्ज पर बनेगा रेलवे स्टेशन
मुुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर एक की रेलवे लाइन को बंद कर दिया गया है। केवल दो और तीन नंबर लाइन पर ही ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। जल्द ही रेलवे स्टेशन के निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन को राजस्थान के किशनगढ़ की तर्ज पर बनाया जाना है।
मुुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग के निर्माण के लिए फरवरी माह में शिलान्यास हो गया था, लेकिन निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। अब शीघ्र ही रेलवे स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नई बिल्डिंग लगभग दस करोड़ की लागत से बनेगी। विभाग ने प्लेटफार्म नंबर एक की रेलवे लाइन को बंद कर दिया है। इस पर एक रेलवे इंजन खड़ा रहता है। ट्रेनों का आवागमन केवल प्लेटफार्म नंबर दो और तीन की रेलवे लाइन पर ही हो रहा है। इसके चलते इन दोनों प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा रहती है, जबकि एक नंबर प्लेटफार्म पर सन्नाटा पसरा रहता है। रेलवे स्टेशन का निर्माण करीब 95 साल पहले हुआ था और रेलवे लाइन भी बिछी थी। अब स्टेशन की बिल्डिंग के निर्माण के साथ ही रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम भी चल रहा है।