{"_id":"5c744223bdec22738005033d","slug":"21551122979-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेडाहेड़ी में पूर्ति निरीक्षक ने की राशन वितरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेडाहेड़ी में पूर्ति निरीक्षक ने की राशन वितरण की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेड़ाहेड़ी गांव में राशन वितरण की हकीकत जानी
मोरना। गांव भेड़ाहेड़ी में पूर्ति निरीक्षक खतौली ने कई कार्डधारकों से राशन वितरण को लेकर बयान दर्ज किए तथा स्टॉक रजिस्टर, सूचना पट आदि का भी निरीक्षण किया।
ब्लाक मोरना क्षेत्र के गांव भेडाहेड़ी निवासी प्रदीप कुमार, नरेंद्र, नवनीत, जितेंद्र, विकास, अमित कुमार आदि लोगों ने खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ को पिछले माह शिकायती पत्र भेजकर बताया था कि गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का राशन डीलर रविंद्र कुमार गांव में राशन वितरण सही नहीं करता है तथा अपात्र लोगों के कार्ड बना रखे हैं। जिलापूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर के आदेश पर सोमवार को खतौली से पूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी गांव में पहुंची और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान तथा बस्ती में जाकर कार्ड धारक रामरती, निर्मला, लक्ष्मी, मुन्नी, सरोज, पूनम, सतीश आदि ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि वे अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगीं।