फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने हैकेथन में किया शानदार प्रदर्शन

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने हैकेथन में किया शानदार प्रदर्शन

Mon, 25 Feb 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने हैकेथन में किया शानदार प्रदर्शन
श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा आयोजित हैकेथन प्रतियोगिता में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर टॉप फाइव में स्थान प्राप्त किया।

दिल्ली के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित हुई प्रतियोगिता में देशभर से 250 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सभी टीमों को ह्यूमन रिसोर्सेज, आईओटी, ब्लोकचेन एवं डेवलपर टूल्स से संबंधित समस्याएं दी गईं थी। टीमों को 24 घंटों के भीतर एक साफ्टवेयर तैयार करना था। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में छात्र शुभम, हार्दिक सैनी एवं प्रखर कुलश्रेष्ठ की टीम ने ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जो कंप्यूटर में किसी सॉफ्टवेयर के लाइसेंस के रद्द होने से पहले ही उसे स्वत: एक्टीवेट कर देता है। टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने तीनों छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था निदेशक प्रो. (डॉ.) डीकेपी सिंह, डीन एकेडमिक डॉ. सम्राट सिंह, विभागाध्यक्ष पवन गोयल, डा. आलोक गुप्ता, देवेश मलिक, रूचि राय, रवि कुमार, प्रवीण वर्मा, आदित्य सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed