{"_id":"5c72de10bdec224bd41e350b","slug":"21551031824-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भारत सरकार से पाकिस्तान को उसकी भाषा में ही सबक सिखाने की मांग की गई।
दोपहर करीब 12 बजे भाजयुमो कार्यकर्ता विशिष्ठ अतिथि गृह पर एकत्र हुए। जहां से कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष रोहित त्यागी के नेतृत्व में आतंकवाद के पुतले को लेकर नारेबाजी करते हुए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान पुतले को जूते व चप्पलों से भी पीटा गया। संगठन जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी और देहात मंडल महामंत्री अमर प्रताप सिंह ने कहा कि भारत में आतंकवाद पाकिस्तान की शह पर बढ़ रहा है। जिसे खाद पानी देवबंद स्थित मदरसों से मिल रहा है। जिसका प्रमाण दो दिन पूर्व देवबंद स्थित दारूल उलूम क्षेत्र में एटीएस की छापामारी दौरान जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों का पकड़े जाना है। उन्होंने कहा कि देवबंद से इससे पूर्व भी कई संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मदरसों की जांच भी कराने की मांग की है। पकड़े गए आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रदर्शन में यथार्थ त्यागी, अभिनव, कन्हैया, आकाश, अंकित, निखिल कौशिक आदि मौजूद रहे।