फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धूम्रपान और गुटखा आदि से रहें दूर

धूम्रपान और गुटखा आदि से रहें दूर

Tue, 05 Feb 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
धूम्रपान और गुटखा आदि से रहें दूर
धूम्रपान और गुटखा आदि से रहें दूर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर डीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कैंसर के कारकों, लक्षण, बचाव एवं उपचार के विषय में जानकारी दी गई। छात्रों से धूम्रपान, पान-मसाला एवं गुटखा आदि के सेवन से दूर रहने का आह्वान किया गया।

स्कूल प्रशासक गगन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कैंसर फैलाने वाले कारकों एवं कैंसर के लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर गंभीर बीमारी है, जिसका बचाव ही उसका सर्वश्रेष्ठ उपचार है। मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, हड्डियों का कैंसर, जीभ का कैंसर आदि कई तरह का कैंसर होता है। मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण पान मसाला एवं तंबाकू युक्त पदार्थों का सेवन करना है। फेफड़ों के कैंसर का मुख्य कारण धूम्रपान करना है। इसके अलावा लगातार किसी रासायनिक स्त्राव वाले स्थानों पर कार्य करना भी कैंसर का एक प्रमुख कारण हो सकता है। स्कूल प्रधानाचार्या संतोष जैन ने भी छात्र-छात्राओं को कैंसर के खतरों से आगाह किया। बताया कि संभावित कारणों एवं इसके लक्षणों का ज्ञान होना कैंसर के खतरों से उबरने का सबसे अच्छा उपाय है। स्कूल कोआर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने तम्बाकू युक्त पदार्थ, पान मसाला या मादक द्रव्य का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed