फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटने का ऐलान

भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटने का ऐलान

Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटने का ऐलान
किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न करने वाले भ्रष्ट कर्मचारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया।

रविवार को रुड़की रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। खेती की लागत तेजी से बढ़ रही है, जिससे किसानों को कर्ज लेना पड़ता है। फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिलने तथा गन्ने का भुगतान समय पर नहीं होने से किसान परेशान है। उन्होंने खेती से जुड़े लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग सरकार से की। आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। किसानों के कार्यों के लिए रिश्वत मांगी जाती है। ऐसे कर्मचारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, जमीर अहमद, रामप्रसाद, राजवीर सिंह, राममेहर सिंह तोमर, अखिलेश चौधरी, सतीश भारद्वाज, जमीर अहमद, नईम अंसारी, राम सिंह गौतम, बाबूराम राठी, चौधरी हरपाल माजरा, पवन त्यागी, डा. बलदेव, राम सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed