फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुरकाजी।रालोद ने किया संविधान संवाद सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

पुरकाजी।रालोद ने किया संविधान संवाद सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन

Mon, 10 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी।रालोद ने किया संविधान संवाद सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन
बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

पुरकाजी। रालोद की ओर से बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में संविधान संवाद सप्ताह कार्यक्रम किया गया।
रविवार को गांव भूराहेडी में रालोद नेता धर्मेंद्र राठी के आवास पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन के बारे में विस्तार से बताया और दलितों से प्रेम भाव रखने की अपील की। रालोद के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि दूसरी अन्य पार्टियां बाबा साहेब का फोटो प्रयोग कर दलित वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही है। मौजूदा समय में भाजपा की सरकार में बेगुनाह लोगों को इनामी बदमाश बताकर उनकी हत्या की जा रही है, जिसका विरोध करने पर सरकार इसे सुनने को तैयार नहीं है। इसके अलावा छोटे-छोटे झगड़ों में पुलिस भाजपा नेताओं के कहने पर रासुका जैसी कार्रवाई कर रही है। लोकतंत्र की हत्या कर लोगों को धरना प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद ही ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर चलती है। कार्यक्रम में आमिर अली, सरदार बोहड सिंह, राजू वाल्मिकी, डॉ आनंद पाल ने भी विचार रखे। जावेद सलमानी, महबूब सलमानी, किरण पाल, आलम अहमद, सोनू राठी, मोनू राठी, रवि राठी, कपिल चौधरी, सुक्रमपाल, बिरम सिंह, धर्म सिंह, मुकेश कुमार, सुखपाल सिंह, बिटटू वर्मा, अहसान अली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कृष्णपाल राठी और संचालन धर्मेंद्र राठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed