{"_id":"5b9ea173867a557ff747e3d3","slug":"21537122675-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में सोनम व नवनीत ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में सोनम व नवनीत ने बाजी मारी
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में सोनम और नवनीत ने बाजी मारी
जानसठ। गांव संभलहेड़ा में एकलव्य युवा टैलेंट हब संस्था द्वारा कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं में सोनम व लड़कों की दौड़ में नवनीत ने प्रथम स्थान प्राप्त करके शील्ड पर कब्जा किया।
रविवार को गांव संभलहेड़ा में कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में एकलव्य युवा टैलेंट हब के संचालक अंकित कुमार द्वारा ग्रामीण स्तर पर पिछले एक वर्ष से प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को मार्च 2019 में होने वाली ब्लॉक स्तरीय कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में महिला दौड़ में सोनम प्रथम, पिंकी द्वितीय, सुजाता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पंकज कुमार, अजय कुमार, रवि, रजत ओसामा, सौरव, सतबीर आदि विजय टीम घोषित हुई। प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को संस्था के संस्थापक वीरेंद्र कुमार कटारिया द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सहयोगियों में अजीत कुमार, सुनील सैनी, रविंद्र, जॉनी, लक्ष्मी देवी, अमरीश कुमार, मनीष कटारिया आदि का सहयोग रहा।