{"_id":"5b941894867a557ed20b12f5","slug":"21536432276-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा के लिए सम्मान दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा के लिए सम्मान दिया गया
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सेवा के लिए सम्मान दिया गया
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा ने संस्कृति माह के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेशचंद गुप्ता ने कहा कि समाजसेवा ही हमारा उद्देश्य है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर वंदेमातरम् के साथ किया। जिले की सभी शाखाओं के अध्यक्षों को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शाखा की पत्रिका उड़ान का विमोचन मुख्य अतिथि ने किया। पत्रिका में संस्कृति माह के समस्त कार्यक्रम प्रकाशित किए गए। संस्था ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुजनों को सम्मानित किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रांत की ओर से सम्मानित किया गया। संस्कृति माह में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए सदस्यों को सम्मान दिया गया। इस मौके पर नरेशचंद गोयल, अनुराग दुबलिश, विनीत संगल, मेजर सत्य प्रकाश गौड़, शशि गौड़ समेत शाखा के सभी सदस्य मौजूद रहे। संचालन सुनील गर्ग एवं कुलदीप भारद्वाज ने किया।