{"_id":"5b8ed3fd867a55486f5d34ce","slug":"21536087037-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
जानसठ। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि अधिकारी शिकायतों का समय से निस्तारण करें। तहसील दिवस में 61 शिकायत दर्ज की गई, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजीव कुमार ने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ता की समस्या का मौके पर जाकर निस्तारण करें। कुछ अधिकारी दफ्तर में बैठकर ही शिकायतों का फर्जी तरीके से निस्तारण कर रहे हैं। समीक्षा के दौरान ऐसी शिकायतों का पता चलने पर उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में आई शिकायत क्रॉस चेकिंग टीम बनाकर करवाई जाएगी। दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध कम करने के लिए सभी अधिकारी व क्षेत्र की जनता अपना सहयोग दें। असामाजिक तत्वों पर सभी थाना प्रभारियों से निगाह रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। समाधान दिवस में सीएमओ पीके मिश्रा, एसडीएम विजय कुमार, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीओ भुवन राज सिंह, बीडीओ गंभीर सिंह, एबीएसए नीलम तोमर, विद्युत जेई नरेश कुमार, ईओ अनूप राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।