{"_id":"5b0864504f1c1bf16e8b4990","slug":"21527276624-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव तिस्सा में प्रधान के विकास कार्यो की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव तिस्सा में प्रधान के विकास कार्यो की जांच
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गांव तिस्सा के ग्राम प्रधान के विरुद्ध ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर पहुंची टीम ने विकास कार्यों की जांच की। जांच के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर कार्य में अनियमितता बरतने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
गांव तिस्सा निवासी जावेद अब्बास, मोहम्मद यूसुफ आदि ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्यों की जांच करने जिला विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास, खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता नीरज मीणा, सचिव सुशील कुमार, स्टेनो संजय कुमार आदि पहुंचे। सरकारी स्कूल नं-1 में लगाई गई टाइल्स, नाले के निर्माण कार्य सहित सोलर लाइट व अन्य कार्यों की गहनता से जांच पड़ताल की। इसी बीच प्रधान गुट व आरोपी गुट के लोगों के बीच हंगामा होता रहा। आरोप था कि ग्राम प्रधान द्वारा न तो गांव में सोलर लाइट लगाई गई है। विकास कार्य में भी भारी धांधली की गई है। पुराने निर्माण को नया दिखाकर सरकारी रकम को हड़पा गया है। डीडीओ मोतीलाल व्यास ने बताया कि ग्राम पंचायत के किए गए निर्माण कार्यों की जांच कर पेमेंट करने की व्यवस्था पहले थी, किंतु अब नहीं है। इसलिए इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं। तिस्सा में कराए गए कार्यों की जांच की गई है। मूल्यांकन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस मौके पर राजपाल फौजी, अहसान अली, चुनमुन, ब्रजपाल, रियासत, शाह, सतपाल, अशोक आदि उपस्थित रहे।