{"_id":"5ad8ec6d4f1c1b3a0b8b570f","slug":"21524165741-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका
चरथावल। छिमाऊ गांव में स्थित प्राचीन काली माता के मंदिर पर सजे मेले में दूरदराज के श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और मन्नत मांगी। मेले में सजी दुकानों पर ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की।
चरथावल ब्लॉक के गांव छिमाऊ में हर साल बैसाख महीने में दुर्गा मंदिर में स्थित महाकाली की आराधना की जाती है। ग्रामीण मुकेश कुमार बताते हैं कि निकट के गांव मोरा के पुजारी कई दिन पहले गांव में आकर मेले की तैयारी कराते हैं। एक हफ्ते पहले से ही गांव में ढोल नगाड़े बजने शुरू हो जाते हैं और मंदिर प्रांगण में भजनों पर श्रद्धालु महाकाली की भक्ति में सराबोर होते हैं। सैकड़ों साल से लगने वाले परंपरागत मेेले में गांव कयामपुर, मोरा (सहारनपुर), बुड्ढाखेड़ा, दूधली, कसौली सहित कई गांवों से श्रद्धालु काली मां की पूजा अर्चना करने पहुंचते है। इस मौके पर शिवकुमार, मुकेश कुमार, भूरा, अंकित कुमार, अनुज और भानू और सुरेंद्र कश्यप आदि का सहयोग रहा।