फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रजवाहे के पानी से किसानों की फसल जलमग्न

रजवाहे के पानी से किसानों की फसल जलमग्न

Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रजवाहे के पानी से किसानों की फसल जलमग्न
किसानों की 27 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन

खतौली। गांव याहियापुर में रजबहे का पानी भरने से किसानों की करीब 27 बीघा फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसानों ने एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताते हुए मुआवजे की मांग की है।

गांव याहियापुर में प्रतिवर्ष फसल में रजबहे का पानी भर जाता है, जिससे उनकी फसल को नुकसान पहुंचता है। रविवार को रजबहे का पानी भरने से किसान वेद प्रताप की नौ बीघा, राजेंद्र की चार बीघा, नीरज की चार बीघा तथा पुरुषोत्तम कुमार की करीब दस बीघा गन्ने तथा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि लिसौड़ा माइनर का यह अंतिम छोर है। जब उन्हें आवश्यकता होती है तो पानी नहीं मिलता है। आगे के गांव के किसान पानी को टेल तक नहीं आने देते। जब पानी की आवश्यकता नहीं होती है तो किसान अपने खेतों का पानी रोक देते हैं। नतीजतन उनके खेत में पानी भर जाता है। इस संबंध में सिंचाई विभाग को कई बार अवगत कराया गया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। किसानों ने प्रशासन से फसल बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed