{"_id":"5aa4207d4f1c1bae758b4ae8","slug":"21520705661-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहिनूर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
शाहपुर।
कोहिनूर पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देशभक्ति का संदेश दिया। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि समाज में एकता और सौहार्द से सद्भाव का माहौल बनेगा। इस दौरान मेधावी और प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में केवल शिक्षण संस्थाओं में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह अपने बेटों के साथ बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाए। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा लोकगीत, हरियाणवी गीत, पंजाबी भंगड़ा, एकल गीत, अंधेरी नगरी चौपट राजा नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय में विभिन्न कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया । उमेश मित्तल, पूर्व चेयरमैन जफर कुरेशी, डॉ अब्बास अली, हाजी नफासत खान, डॉ शाहिद सिद्दीकी, श्यामपाल सिंघल, विजेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। प्रबंध निदेशक नौशाद मालिक ने आभार जताया। प्रधानाचार्या सोना सिद्दीकी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
भाजपा की सरकार में किसान-मजदूर दुखी
शाहपुर। बसधाड़ा में असंगठित किसान कामगार कांग्रेस की बैठक में पूर्व प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन के नेशनल कोआर्डिनेटर चरण सिंह कपासिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में किसान और मजदूर बेहद दुखी है। किसानों को उसके उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है, वहीं, मजदूरों की हालत भी बेहद खराब है। कोऑर्डिनेटर डॉ जावेद उस्मानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर भाजपा को हराने में सक्षम है। इस दौरान पूर्व प्रधान दिलशाद त्यागी ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बबली देवी, शकील चौधरी, सलीम राना, राशिद अहमद, मुकेश चौधरी, सलमान, सरदार रैवल सिंह आदि मौजूद रहे।