फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपराध नियंत्रण में जनसहयोग जरुरी

अपराध नियंत्रण में जनसहयोग जरुरी

Fri, 12 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण में  जनसहयोग जरुरी
अपराध नियंत्रण में जनसहयोग जरुरी
विज्ञापन

मीरापुर। रामराज थाने में एसपी क्राइम आरबी चौरसिया ने जिम्मेदार नागरिकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के सफाए में पुलिस का सहयोग करें। बैठक के बाद थाने का निरीक्षण किया।
एसपी क्राइम चौरसिया ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से अनेक अमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। दुपहिया वाहनों पर चलते समय हेलमेट पहनना जरूरी बताते हुए कहा कि सिर सलामत हो जीवन भी सलामत रहता है। पुलिस कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए बदमाशों के सफाए में जुटी है। इस कार्य में जनसहयोग भी जरूरी है। कहा कि बालिकाओं के प्रति अभद्र व्यवहार करने वालों को बेनकाब करें। सीओ एसकेएस प्रताप ने कहा कि 26 जनवरी को पुलिस का सहयोग करने वाले एस-7 और एस-10 से पांच-पांच नागरिकों का चयन कर पुलिस लाइन में एसएसपी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसओ आनंद प्रकाश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। एसपी ने बैठक के बाद थाने का मुआयना किया। प्रधान लिपिक पीतम सिंह भाटी को 500 रुपये का नगद ईनाम दिया। हाकम सिंह, धीर सिंह, इंद्रजीत, ओमपाल, सुधीर कुमार, चंद्रगुप्त, सचिन कुमार, बूटा सिंह, प्रताप सिंह, अवतार सिंह, हरमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भौराकलां। एसपी देहात अजय सहदेव और सीओ फुगाना कालू सिंह ने थाने पर जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। कहा कि सभी का कर्तव्य है कि अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचना देकर अपराध रोकने में मदद करें। जनता के सहयोग के बिना अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा सकती। गांव के छोटे झगड़े मिल-बैठकर समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। थाना प्रभारी सुभाष सिंह, बालेंद्र सिंह प्रधान, राहुल, सुरेंद्र सिंह , राजबीर, महक सिंह, इस्लाम प्रधान, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed