{"_id":"5a57b6f34f1c1b6d188b4720","slug":"21515697907-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे की रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे की रिपोर्ट दर्ज
खतौली। सोमवार की रात को सरधन मोड़ पर टैंकर ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर पलटने से गांव सलावा निवासी किसान जनेश्वर पुत्र गिरिया व पंकज पुत्र दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक जनेश्वर के भाई सुभाष ने टैंकर के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, जानसठ में मंगलवार की सुबह गांव सलारबपुर निवासी राम कुमार पुत्र धर्म अपनी साइकिल से खेत पर मजदूरी करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्कूल के पास पहुंचा, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही बिजनौर रूट की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राम कुमार घायल हो गया। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।