फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगरवासियों की सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ हुआ

नगरवासियों की सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ हुआ

Sun, 31 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगरवासियों की सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ हुआ
खतौली (मुजफ्फरनगर)। तारांचद शिवालय में मृतकों की आत्मा की शांति और नगरवासियों की सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ स्वामी कर्मवीर ने संपन्न कराया। हवन यज्ञ में सांसद डा. संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी ने भी आहुति दी। गणमान्य लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। आयोजन कर्ताओं रमेश भाटी, अनुज सहरावत एवं अजय जनमेजय ने बताया कि उत्कल एक्सप्रेस और अन्य सड़क हादसों में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और नगरवासियों की सुख समृद्धि के लिए यह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें गणमान्य लोगों ने आहुति दी। इस दौरान शुगर मिल के जीएम डा. अशोक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, चेयरमैन नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, चेयरमैन ऋषिपाल भाठी, सत्येंद्र आर्य, सुरेश आर्य, नरेंद्र सिंह गहलौत, मोनू मंगवानी, सभासद गुरु दत्त, अखिलेश पंडित, भावेश गुप्ता, अरविंद वर्मा, अनुज भारद्वाज आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed