फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क सिनों का इंडेंट बढ़ाने को समिति में धरना

क सिनों का इंडेंट बढ़ाने को समिति में धरना

Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
क सिनों का इंडेंट बढ़ाने को समिति में धरना
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

किसानों ने मिल गेट पर इंडेंट बढ़ाने की मांग को लेकर गन्ना समिति में धरना दिया।
भाकियू नेता भूपेंद्र राठी के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र के किसान मंसूरपुर गन्ना समिति में पहुंचे। किसान इंडेंट की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए। किसानों का कहना था कि गेट पर बहुत कम इंडेंट दिया जा रहा है। जिससे किसान अपना गन्ना नहीं डाल पा रहे हैं। मिल गेट के किसानों का कहना था की गन्ना क्रय केंद्रों पर अधिक इंडेंट दिया जा रहा है। आरोप था कि किसानों को दिए गए गन्ना कैलेंडर में काफी खामियां हैं। धरने पर पहुंचे मिल के जीएम केन बलधारी सिंह ने किसानों को बताया कि मिल गेट व गन्ना क्रय केंद्रों का समानुपातिक रुप से इंडेंट दिया जा रहा है। कैलेंडर में कुछ त्रुटियां सामने आई हैं, समिति के माध्यम से उनको ठीक कराया जाएगा। धरने पर मौजूद भाकियू नेता भूपेंद्र राठी, गन्ना परिषद के चेयरमैन श्याम पाल, नीरज पहलवान, मोहित अहलावत ने घोषणा करते हुए कहा कि समिति के सचिव बाहर गए हुए हैं। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे समिति के सभी संचालक व क्षेत्र के जिम्मेदार किसान, मिल प्रतिनिधि की समिति में बैठक होगी। जिसमें किसानों की सभी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed