फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई

Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई
खतौली (मुजफ्फरनगर)। आर्य समाज शिवपुरी में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पटेल जागृति मंच के संरक्षक सत्येंद्र आर्य ने कहा कि पटेल ने आजादी के समय 562 रियासतों का भारत में विलय कराकर अखंड भारत की नींव रख दी थी। वे भारत मां के सच्चे सपूत थे। कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के लिए सरदार पटेल को चुना था, लेकिन महात्मा गांधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनवाया। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह गहलौत ने कहा कि पटेल को बार डोली सत्याग्रह के नेतृत्व के कारण सरदार की उपाधि मिली थी। अध्यक्षता पंडित रामदेव शास्त्री ने और संचालन नरेंद्र सिंह गहलौत ने किया। मास्टर जयपाल सिंह मावी, महेश गुप्ता, डा. एसपी सिंह, दिनेश वाल्मीकि, धनेश जैन, माधव गुप्ता, डा. ब्रजेश, डा. सहेंद्र खिवालिया, आशू जैन, अनुज सहरावत, कृष्णपाल चौहान, चरणसिंह आर्य, अजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed