फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चाकू की नोंक पर रेप का प्रयास

चाकू की नोंक पर रेप का प्रयास

Sat, 02 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
चाकू की नोंक पर रेप का प्रयास

विज्ञापन
चाकू के बल पर रेप का प्रयास
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने विवाहिता से चाकू की नोंक पर रेप का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पति की ओर से रेप के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नई मंडी कोतवाली पर तहरीर देकर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने आरोप लगाया कि गांव के ही दो युवकों ने उसकी पत्नी को अपने घेर में खींच लिया। जहां पर उसकी गर्दन पर चाकू रख कर उससे रेप का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीण उस पर दौड़ कर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मकान में चोरी
मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली के लाल्ला ने नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दी। वह परिजनों के साथ जंगल में गया था। घर पर उसका दिव्यांग बेटा गुलफान मौजूद था। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने मकान में घुस कर एक लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी का प्रयास करते दो दबोचे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी का प्रयास करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पर कोतवाली पुलिस रात्रि में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को रोक लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास से गैस कटर, तमंचा व लोहे की रॉड बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पकडे गए आरोपी आशीष निवासी कृष्णापुरी, विकास सूजडू चोरी करने की नीयत से घूम रहे थे। पुलिस ने उन्हें चालान कर जेल भेज दिया।

दूध फैक्ट्री में चोरी का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड पर बंद पड़ी एक फैक्ट्री में रात्रि के समय एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। चौकीदार की नजर युवक पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शहजाद निवासी बुढाना बताया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed