फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जानसठ में शांतिपूर्ण 75.30 फीसदी मतदान

जानसठ में शांतिपूर्ण 75.30 फीसदी मतदान

Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
जानसठ में शांतिपूर्ण  75.30 फीसदी मतदान
जानसठ में 75.30 फीसदी मतदान
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव का दूसरे चरण का मतदान 75.30 प्रतिशत संपन्न हुआ। पुलिस ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरे की निगरानी में मतदान कराया। सर्दी का मौसम होने के बावजूद मतदाताओं की रविवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगनी शुुरू हो गई थी।
युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा। बुजुर्गों को उनके परिवार के लोग सहारा देकर मतदान केंद्रों तक वोट डलवाने के लिए लेकर पहुंचे। 12 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर दो बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हो गया था। मतदान के अंतिम समय तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास एकत्र भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ एसकेएस प्रताप ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डोली में विदा होने से पहले वोट डाला
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। आदर्श कॉलोनी निवासी सतबीर सैनी की पुत्र मोनिका सैनी की शनिवार रात बारात आई। रविवार सुबह उसकी डोली जानी थी। डोली में विदा होने से पहले मोनिका ने मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। फिर डाली में बैठकर बाबुल के घर से विदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed