फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत

डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत

Wed, 22 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से एक और  व्यक्ति की मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर के ग्राम जहीरपुर निवासी 45 वर्षीय रहीस अहमद काफी समय से कस्बे के मोहल्ला झोझगान में जनरल स्टोर की दुकान करता था। पांच दिन पूर्व उसे बुखार आने पर परिजनों ने उसका कस्बे के ही एक चिकित्सक के यहां उपचार कराया। जिसकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे अगले दिन मेरठ ले गए, जहां पर डेंगू बुखार की पुष्टि होने पर उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


व्यापारी के एकाउंट से पौने दो लाख उड़ाए
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में ऑनलाइन बिजनेस करने वाले एक व्यापारी का एकाउंट हैक कर किसी ने उसके एकाउंट से एक लाख 79 हजार 856 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी शुभम गोयल की कस्बे में गोयल एंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। जहां पर वह सभी कंपनियों के मोबाइल और डिस टीवी रिचार्ज बेचते हैं। सोमवार को किसी ने उसके एकाउंट को हैक कर उसके एकाउंट से एक लाख 79 हजार 856 रुपये कुछ लोगों के मोबाइल और डिस में आनलाइन रिचार्ज कर दिए। जिसकी जानकारी लगते ही व्यापारी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने तुरंत अपना एकाउंट बंद कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने धारा 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू कलह के चलते जहर खाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। घरेलू कलह के चलते कस्बे के मौहल्ला झोझगान निवासी एक युवक ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पुरकाजी अस्पताल ले गए, जहां पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर पुरकाजी में ही प्राईवेट चिकित्सक के पास ले गए। जानकारी मिलने पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. पूनम लता ने थाने पर लिखित जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed