{"_id":"59b98dbd4f1c1b1a688b4625","slug":"21505332669-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की टीम ने महिला अस्पताल का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की टीम ने महिला अस्पताल का हाल जाना
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लखनऊ से आई टीम ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। टीम अभी यहां पर डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने चिकित्सा अधिकारियों और डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मरीजों और तीमारदारों से भी दवाई आदि की जानकारी ली।
टीम में शामिल पूर्व एडी हेल्थ एंड फेमिली डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय, परामर्श क्वालिटी आरएस चौरसिया, हापुड़ के डीपीएम सतीश कुमार ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। टीम ने वार्ड, टॉयलेट, स्टोर आदि का निरीक्षण किया। मरीजों और तीमारदारों से भी दवाई आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्टाफ से भी बातचीत कर उनके व्यवहार को जाना। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि शासन ने अस्पतालों की सफाई व्यवस्था परखने के लिए क्वालिटी ऐसियोरेंस स्कीम चलाई है, जिसमें अंकों के हिसाब से सरकारी अस्पतालों की सफाई आदि का आंकलन किया जाता है। 500 अंकों में से 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले अस्पतालों को अवार्ड भी दिया जाता है, जिसमें पहला स्थान पाने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये, दूसरे स्थान वाले को 30 लाख और तीसरे स्थान वाले को 10 लाख रुपये का अवार्ड मिलता है।
70 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले हर अस्पताल को तीन लाख रुपये मिलते हैं। गत वर्ष इस अस्पताल को भी तीन लाख का अवार्ड मिला था। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, सीएमएस डॉ अमिता गर्ग, डॉ. वीके ओझा, डॉ. आभा आत्रेय, डॉ. इफ्तिखार अली, डॉ. नूपुर गर्ग, सुनील चौधरी, ललित कुमार, संजय, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
योगी सरकार की घोषणा झूठी : राठी
मुजफ्फरनगर। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राममेहर राठी ने कहा कि गन्ना किसानों को समय पर गन्ना भुगतान दिलवाने की योगी सरकार की घोषणा झूठी साबित हुई है। गन्ना किसानों को अभी तक पूरा भुगतान नहीं मिला है। भैसाना शुगर मिल पर किसानों का 15 फरवरी 2017 के बाद का 117 करोड़ रुपया आज भी बकाया है। इसी ग्रुप की थानाभवन चीनी मिल पर भी किसानों का करीब 30 करोड़ रुपया बकाया है। किसान बृहस्पतिवार को भैसाना मिल पर सूबे की योगी सरकार और मिल मालिक के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।