{"_id":"598376a14f1c1bdb6b8b481b","slug":"21501787809-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना संघर्ष कोई महान नहीं होता: ज्ञान सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना संघर्ष कोई महान नहीं होता: ज्ञान सागर
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना संघर्ष कोई महान नहीं होता: ज्ञान सागर
मुजफ्फरनगर। आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी ताकत व्यक्ति की हिम्मत है। इस हिम्मत के आगे बिजली और अणु की ताकत भी फेल है। हर परिस्थिति में साहस और धैर्य का परिचय देने वाला ही आगे बढ़ता है।
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में धर्मसभा में महाराज ने कहा कि जिंदगी का निर्माण जीवन में लगने वाली ठोकरों से होता है। किसी ने कहा भी है कि जिंदगी जीना आसान नहीं होता, बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता। जब तक न पड़े हथौड़ी की चोट, तब तक पत्थर भी भगवान नहीं होता। आचार्य श्री ने कहा कि जिसके जीवन में सदाचार होता है, उसी के जीवन का विकास होता है। जीवन के उत्थान के लिए हमें अपने उठने-बैठने, बोलने पर ध्यान रखना चाहिए। पाप के कार्यों से अपने आपको दूर रखना चाहिए। अच्छा आचरण करने वाला सभी की नजरों में छा जाता है। अनीता दीदी ने कहा कि राखी सजाओ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी राखी छह अगस्त तक वहलना क्षेत्र में जमा कर दें।