{"_id":"595e8ae54f1c1b8a628b4743","slug":"21499368165-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा खादर में बाढ़ चौकियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा खादर में बाढ़ चौकियां अलर्ट
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में जिन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है, उनमें मुजफ्फरनगर जिला भी शामिल है। भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। गांवों में लोगों को बता दिया गया है कि गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है।
बृहस्पतिवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। कई बार काली घटा छा जाने से भारी बारिश की आशंका बनी रही। किसी भी समय तेज वर्षा हो सकती है। लखनऊ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश में तेज वर्षा की चेतावनी दी है। इनमें 10 जिलों में भारी वर्षा बताई गई है। दस जिलों में मुजफ्फरनगर भी शामिल है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले की जानसठ तहसील का एक बड़ा हिस्सा गंगा खादर में आता है। गंगा में पानी बढ़ जाने से खादर के एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। एडीएम वित्त सुनील सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट किया गया है। हरिद्वार बैराज में जैसे ही पानी बढ़ेगा, यहां सूचना मिल जाएगी। बाढ़ चौकियों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। संभावित गांवों में भी लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।