{"_id":"595e872a4f1c1b617b8b45de","slug":"21499367210-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को स्कूल भेजना बंद किया
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव चौरावाला में पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। स्कूल प्राचार्य ने बच्चों और ग्रामीणों को साथ लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम जानसठ व ग्राम विकास अधिकारी मोरना को जलभराव की समस्या को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया, मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विकास खंड मोरना के गांव चौरावाला में मार्ग नीचा होने के कारण जलनिकासी की गंभीर समस्या कई माह से बनी हुई है। जलभराव के कारण गांव में संक्रामक रोग से कई ग्रामीण पीड़ित हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्कूल भेजना बंद कर दिया है। स्कूल प्राचार्य तेजवीर सिंह ने बताया कि गंदे रास्ते होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस मार्ग से निकलते समय फिसलने के कारण कई बच्चे चोटिल भी हो चुके है। ग्रामीण कई बार ग्राम प्रधान से भी इसकी शिकायत कर चुके है। ग्राम प्रधान बजट न आने की बात कहकर ग्रामीणों को वापस भेज देते हैं। ग्रामीण बबलू, सुंदर, संजीव, मुन्नू, विक्रम, राजसिंह, योगेश, अजय, मनोज आदि ने समस्या के समाधान की मांग एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से की है।