{"_id":"65d8ecc68d668eab0105ef74","slug":"21-gram-panchayats-of-the-district-became-tb-free-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-117459-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - टीबी मुक्त हुईं जिले की 21 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - टीबी मुक्त हुईं जिले की 21 ग्राम पंचायतें
Sat, 24 Feb 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले की 21 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो गई हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम ने भी भौतिक सत्यापन किया है। जिसमें सेंट्रल टीबी डिवीजन के छह मानक पूरे पाए गए है। इन सभी ग्राम पंचायतों में एक हजार की आबादी पर एक या कोई भी केस नहीं है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि विभाग को 21 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने की सफलता मिली है। इन ग्राम पंचायतों में सेंट्रल टीबी डिवीजन के सभी मानक पूरे मिले हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए गठित की गई टीम मेडिकल ऑफिसर, एडीओ पंचायत और जिला कोआर्डिनेटर ने सभी ग्राम पंचायतों में जाकर सेंट्रल टीबी डिवीजन के छह बिंदुओं पर भौतिक सत्यापन किया। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत में गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य टीम व अन्य विभागों की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जमीनी हकीकत को परखा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान देखा गया कि गांव में प्रति एक हजार की आबादी पर 30 या उससे अधिक जांच, एक या उससे कम केस, 2022 में चले मरीजों के सफल उपचार दर कम से कम 85 प्रतिशत, यूडीएसटी जांच कम से कम 60 प्रतिशत, निक्षय पोषण योजना की पहली किश्त खातों में जाना और 2023 में चले मरीजों को कम से कम एक माह की पोषण पोटली दी जा चुकी हो। इन सभी मानकों के आधार पर यह 21 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त की सूची में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की सूची में शामिल हुए यह गांव
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की सूची में बगरा ब्लॉक का गांव खतौला, शाहपुर ब्लॉक का चांदपुर, चरथावल ब्लॉक का रुकननपुर, टांडा, छिमाऊ, बाढ़, बेगमपुर, कल्लरपुर, मोरना ब्लॉक का फिरोजपुर बांगर, धीराहेड़ी, रसूलपुर, जानसठ ब्लॉक का अहरोड़ा, मंदौड़, नहटौर, खतौली ब्लॉक का पाल, बुआड़ा खुर्द, जंधेड़ी और पुरकाजी ब्लॉक का धमात, भैंसी, नगला दुहेली व महरायपुर शामिल हुआ है।