{"_id":"5cdb0f91bdec220777253770","slug":"201557860241-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बने शुकतीर्थ: संजय भुसरेड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बने शुकतीर्थ: संजय भुसरेड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बने शुकतीर्थ: संजय भूसरेड्डी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। चीनी उद्योग एवं गन्ना विभाग के प्रमुख सचिव संजय भुसरेड्डी ने कहा कि शुकतीर्थ विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बन सकता है। भागवत कथा की अमृत वाणी सुनने को यहां बार-बार आने का मन करता है।
भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विभाग के प्रमुख सचिव संजय भुसरेड्डी ने अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। समाधि मंदिर में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव को पुष्पांजलि अर्पित कर संग्रहालय का अवलोकन किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद के उपरांत प्रमुख सचिव ने शुकतीर्थ में पर्यटन की असीमित संभावनाएं बताई। उन्होंने कहा कि भागवत जन्म भूमि विश्व के लिए आध्यात्मिक दर्शन का केंद्र बन सकता है। देश भर से अलग-अलग भाषाओं में कथा वाचक आमंत्रित कर श्रद्धालु कथा सुनते हैं। यहां शांति की अनुभूति आत्मिक सुख देती है। वीतराग स्वामी कल्याणदेव महान संत विभूति थे। उनकी नि:स्वार्थ सेवाएं राष्ट्र और समाज के लिए प्रेरक बनी रहेगी। टिकोला चीनी मिल निदेशक निरंकार स्वरूप, डिप्टी कमिश्नर गन्ना दिनेश्वर मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी, मोरना सहकारी चीनी मिल प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे, सीओ अवधेश सिंह, ईडीपी योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।