{"_id":"5cc9e6a4bdec2207640277ae","slug":"201556735652-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तिभाव से निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तिभाव से निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्तिभाव से निकाली गई कलश यात्रा
मुजफ्फरनगर। श्यामा श्याम मंदिर सेवा समिति में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। प्रथम दिन कथा व्यास महाराज गंगोत्री तिवारी ने कहा कि कलियुग में पाप कर्मों से मुक्ति का साधन श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण है।
शनिवार को मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने किया। 251 महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा में आसपास की कॉलोनी के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा गांधी नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल मंदिर प्रांगण में पहुंची। कथा का शुभारंभ करते हुए कथा व्यास महाराज गंगोत्री तिवारी ने कहा कि कलियुग में पाप कर्म बढ़ गए हैं। इनसे मुक्त होने का एकमात्र उपाय श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण ही है। सभी को भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए। इस दौरान पंडित हंसराज भारद्वाज, हरीश गोयल, आदित्य अग्रवाल, जगमोहन भारद्वाज, ललित अग्रवाल, अभय शंकर मिश्रा, अनिल सिंघल, संजय गर्ग, संजय गर्ग, मांगेराम शर्मा, सुरेश पाल, शेखर मित्तल, अभिनंदन त्यागी, संजीव गौतम, अनुज गोयल, सचिन राठी, रामशरण शर्मा, अर्जुन गर्ग, अशोक धीमान, सुभाष छोछलान, ब्रिजेश रुहेला, सचिन धामा, विशाल गर्ग, नवनीत गुप्ता, विनीत गर्ग आदि मौजूद रहे।