{"_id":"5cc0a7bfbdec22146555ad5f","slug":"201556129727-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की मौत से दुखी महिला ने की आत्महत्या
मंडावर(बिजनौर)। दो माह पूर्व हुई पति की मौत से दुखी महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव लक्खुवाला निवासी राजा (25) पुत्र प्रेम सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व गांव कल्लर वाली थाना मंडावली निवासी विजय सिंह की पुत्री पारुल (21) से हुई थी। दो माह पूर्व राजा की मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक तभी से पारुल दुखी रहने लगी थी। कुछ दिनों से वह अपने मायके रह रहीं थीं। सोमवार को वह अपने तीन माह के बच्चे को दवाई दिलवाने के लिए बिजनौर थी। दवाई दिलाने के बाद वह बच्चे को लेकर लक्खुवाला अपनी सुसराल आ गई। मंगलवार को उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना मंडावर पुलिस को दी। महिला के मायके वालों को भी सूचना देकर बुला लिया गया। मायके वालों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। थाना प्रभारी अंशुमाली भारती ने बताया कि महिला के मायके वाले कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।