फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिक्षा ही उन्नति का आधार है-पूर्व आईएएस

शिक्षा ही उन्नति का आधार है-पूर्व आईएएस

Sun, 17 Mar 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा ही उन्नति का आधार है-पूर्व आईएएस
शिक्षा ही उन्नति का मुख्य आधार : श्रीरामशरण
विज्ञापन

मोरना। गुर्जर धर्मशाला शुकतीर्थ में आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं आम सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस श्रीरामशरण ने कहा कि शिक्षा उन्नति का आधार है, शिक्षा सामाजिक, मानसिक और नैतिकता से सराबोर कराने में सहायक है। कठिन से कठिन कार्य को शिक्षा प्राप्त लोग सरलता के साथ हल कर लेते हैं। युवाओं को नशाखोरी, कुरीतियों और रुढ़िवादी विचारधारा का त्याग कर देश के विकास में सहायक बनना चाहिए। इस मौके पर शहीद स्मारक हाल का लोकार्पण भी किया गया।

रविवार को गुर्जर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञशाला में आहुति देकर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपनिदेशक पशुपालन विभाग डा ब्रहमपाल सिंह को गुर्जर समाज की सेवा के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ से पधारे नरेश कुमार आर्य ने कहा कि आज हमारे कुछ युवा पश्चिम संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हमें इनको रोकना होगा। क्योंकि देश व समाज के लिए युवा की जीवन शैली पर टिकी होती है। युवाओं को देश ओर समाज की सेवा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में कटार सिंह चंडीगढ़, मुंशी बिजेंद्र सिंह नोएडा, डा. सुशील कुमार नागर रुड़क़ी, चौधरी शरण सिंह प्रधानाचार्य रुड़क़ी, बले सिंह मेरठ, जगदीश कुमार चेयरमैन पंचवटी ग्रुप मेरठ, कर्मवीर सिंह, प्रवीण कुमार चीफ मैनेजर इफ्को, रामपाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, अभिषेक चौधरी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता श्रीराम शरण सिंह और संचालन सतेंद्रपाल आर्य ने किया। आयोजन में डा. टेकचंद वर्मा, डा. राजेंद्र सिंह, भंवर सिंह, महकार सिंह, मास्टर ऋषिपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, डा. कलम सिंह आदि रहे। इस मौके पर डायरेक्टर संसार सिंह, विनोद कोहली, प्रधान महकपाल सिंह, सुरेश, ब्रह्मपाल तोमर प्रधानाचार्य, अजीत, रामसिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed