फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सहजयोग से जुड़कर सुखमय करें जीवन

सहजयोग से जुड़कर सुखमय करें जीवन

Sun, 20 Jan 2019 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सहजयोग से जुड़कर सुखमय करें जीवन
मुजफ्फरनगर। सहजयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर में शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक एवं देशभक्ति से संबंधित झांकियों से सजी शोभायात्रा के समापन पर शनिधाम के सामने ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस दौरान बताया गया कि जीवन को सुखमय बनाने के लिए सहजयोग महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिये जीवन के कष्टों का निवारण किया जा सकता है।
विज्ञापन

रविवार को पाल धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा शिव चौक, भगत सिंह मार्ग, शामली बस अड्डे होते हुए शनिधाम के सामने मुजफ्फरनगर मेन सेंटर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में चारों धर्मों के अनुयायी सबसे आगे चल रहे थे। उसके बाद श्रीगणेश, हनुमान जी की झांकियां थीं। तीन पंक्तियों में महिलाएं चल रहीं थी। धार्मिक और देशभक्ति से युक्त झांकियों के साथ सहजयोग का प्रचार भी किया जा रहा था। शाम को मेन सेंटर में आयोजित अभ्यास शिविर में सहजयोग को अपनाने पर जोर दिया गया। जिला कोआर्डिनेटर किरण त्रिपाठी ने बताया कि सहजयोग संस्था 180 देशों में काम कर रही है। सुबह-शाम पांच-पांच मिनट की प्रक्रिया है। ससुप्तावस्था में रहने वाली मानव की कुंडलनी को ध्यान के माध्यम से जागृत किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कोऑर्डिनेशन कमेटी के महेंद्र सिंह, रोशन लाल त्यागी, आदेश, प्रदीप कुमार, धर्मेश, राजेश त्रिपाठी, तीरथ सिंह, सुक्रम पाल, दीपा, रजनी, चेतना, सविता के अलावा सहारनपुर, शामली, रुड़की, हरिद्वार, यमुनानगर, हापुड़, बिजनौर आदि के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed