{"_id":"5c3e2634bdec22739d536ad8","slug":"201547576884-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमंजस में केबल संचालक, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमंजस में केबल संचालक, ग्राहक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमंजस में केबल संचालक, ग्राहक परेशान
मुजफ्फरनगर। ट्राई के नए नियमों को लेकर विभाग और केबल नेटवर्क संचालक असमंजस में हैं और ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। मनोरंजन कर विभाग को भी नए नियमों के संबंध में कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिले हैं। इस सबके बीच आशंका जताई जा रही है कि टीवी देखना महंगा हो जाएगा। मुफ्त में मिलने वाले चैनल देखने के लिए भी 130 रुपये प्रतिमाह का चार्ज देना होगा।
केबल नेटवर्क और डीटीएच पर विभिन्न चैनलों का मासिक किराया दिखाया जाने लगा है, लेकिन फिक्स मासिक चार्ज को लेकर असमंजस की स्थिति है। बताया जाता है कि अब तक जो चैनल उपभोक्ताओं को मुफ्त में देखने को मिलते थे, अब उनके लिए भी 130 रुपये प्रति माह का फिक्स चार्ज देना होगा। इसके अलावा प्रत्येक चैनल के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। उपभोक्ता अपनी पसंद के ज्यादा से ज्यादा चैनल लेने का प्रयास करेंगे। अब तक 200 से 250 रुपये में लगभग 100 चैनल देखने को मिलते हैं, लेकिन नई व्यवस्था में यदि इतने चैनल देखने होंगे तो इनका शुल्क 800 रुपये मासिक से भी ज्यादा हो सकता है। शुभम केबल नेटवर्क के संचालक नवीन कुमार गर्ग का कहना है कि शुरू में उपभोक्ताओं को कुछ ज्यादा शुल्क देना होगा, लेकिन आगे चलकर रेट कम हो जाएंगे। अकेले मुजफ्फरनगर में लगभग 100 केबल ऑपरेटर काम कर रहे हैं। 31 जनवरी से नई व्यवस्था लागू होनी है। रेट बढ़ऩे की आशंका से ग्राहक परेशान हैं। उधर, मनोरंजन कर विभाग को भी स्पष्ट आदेश नहीं मिले हैं।
इन्होंने कहा...
उपभोक्ताओं को अब उन चैनलों का ही भुगतान करना होगा, जिन्हें वह देखना चाहते हैं। शुरुआत में थोड़ा ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा, लेकिन बाद में रेट कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
- नवीन कुमार गर्ग, केबल नेटवर्क संचालक।
लागू होने जा रही नई व्यवस्था को लेकर स्पष्ट आदेश नहीं मिले हैं। फ्री टू एयर (एफटीए) चैनल्स के लिए 130 रुपये मासिक शुल्क लागू होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा उपभोक्ता जो चैनल चुनेंगे, उनका भुगतान अलग से करना होगा।
- रामचंद्र वर्मा, जिला मनोरंजन कर अधिकारी।
-