फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राम मंदिर बनाना मुश्किल इसलिए अध्यादेश नहीं ला रही भाजपा: उलमा

राम मंदिर बनाना मुश्किल इसलिए अध्यादेश नहीं ला रही भाजपा: उलमा

Thu, 03 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर बनाना मुश्किल इसलिए अध्यादेश नहीं ला रही भाजपा: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। राम मंदिर पर अध्यादेश न लाए जाने के पीएम मोदी के बयान पर देवबंदी उलमा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अच्छी तरह जानती है कि राम मंदिर इतना आसान नहीं है। इसलिए वह इस पर अध्यादेश नहीं लाएगी।
विज्ञापन

ऑल इंडिया जमीयत राजपूत के अध्यक्ष कारी मुस्तफा ने कहा की अयोध्या में विवादित जमीन का मुद्दा काफी समय से चल रहा है और इस मामले को लेकर देश में काफी लोगों की जानें भी गई हैं। इसलिए यह लोग जानते है की वहां राम मंदिर बनाना इतना आसान नहीं है और न ही वो लोग इस मामले को सुलझाना चाहते हैं। कारी मुस्तफा ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे का हल निकालकर अपनी राजनीति खत्म नहीं करना चाहती। इसलिए इन्होंने हिंदू धर्म के लोगों को खुश करने के लिए तीन तलाक बिल लोकसभा में पेश किया और इस पर कानून बनाकर वह मुस्लिमों को जेल में डालकर महिलाओं की जिंदगी बरबाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बयान से साफ है कि वह इस मुद्दे को सुलझाना नहीं चाहते बल्कि हिंदुस्तान की जनता को बेवकूफ बनाकर इसके नाम पर वोट हासिल कर सरकारें बनाना ही उनकी असल मंशा है। वहीं, कारी मुस्तफा ने एटीएस द्वारा बीते दिनों की गई छापेमारी के दौरान दहशतगर्दी के इल्जाम में गिरफ्तार किए गए मुस्लिम नौजवानों के मसले पर कहा कि यह सिर्फ एक प्रोपेगंडा है यह गिरफ्तारियां 2019 के चुनाव को लेकर की जा रही हैं। पहले ही एटीएस ने इसी तरह की गिरफ्तारियां की थीं जिन्हें बाद में बाइज्जत बरी कर दिया गया था। कारी मुस्तफा ने आरोप लगाया कि एटीएस बरामद ट्रैक्टरों के पाइपों को लांचर बता रही है और अपने पास से सारे सबूत उनके खिलाफ पेश कर रही है। यह गिरफ्तार लोगों और उनके परिवारों के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed