{"_id":"5c2d04fdbdec2256fe7bdc9c","slug":"201546454269-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार प्रेमी युगल दो बच्चों सहित खुद पहुंचा पुलिस के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार प्रेमी युगल दो बच्चों सहित खुद पहुंचा पुलिस के पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। करीब छह माह पूर्व घर से गई दो बच्चों की मां बुधवार को प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।
अंबहेटा शेखां गांव निवासी आशीष कुमार का करीब चार वर्ष पूर्व गांव में ब्याह कर आई साल्हापुर की रहने वाली महिला के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते करीब छह माह पूर्व महिला बच्चे को साथ लेकर घर से चली गई थी। इस मामले में महिला के पति ने आशीष के खिलाफ कोतवाली में पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण बुधवार को प्रेमी युगल दोनों बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंच गया। महिला ने बताया कि घर से फरार होने के बाद वह रोहतक पहुंचे जहां उन्होंने शादी कर ली और दूसरा बच्चा आशीष का है। महिला के परिजनों और पुलिस ने उस समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।