फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अस्पताल के बाहर कूड़ा और अतिक्रमण का मुद्दा उठा

अस्पताल के बाहर कूड़ा और अतिक्रमण का मुद्दा उठा

Sat, 22 Dec 2018 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर कूड़ा और अतिक्रमण का मुद्दा उठा
मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति, अनुश्रवण समिति और कार्यकारी समिति की बैठक में स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल के आसपास लगे कूड़े के अंबार और अतिक्रमण का मामला उठाया। नगरपालिका चेयरपर्सन ने समस्या के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में आयोजित बैठक में सीएमएस डॉ. अमिता गर्ग ने कहा कि जिला अस्पताल के आसपास डलावघरों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इसके अलावा बाहर अतिक्रमण रहता है। इससे रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अस्पताल के पार्क में झूलों की व्यवस्था कराने को भी कहा। पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कूड़ा घरों को हटवाने का आश्वासन दिया। डॉ. एमएल गर्ग ने रोटरी क्लब के माध्यम से पार्क में झूले लगवाने की बात कही। कार्य समिति की बैठक में मरीजों की सुविधाओं के लिए फर्नीचर एवं उपकरण आदि लगाने के प्रस्ताव पास हुए। बैठक में समाजसेवी भीमसैन कंसल, रेवती नंदन सिंहल, डॉ. अमृता रानी भांबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed