{"_id":"5b60b3584f1c1bb8538b6546","slug":"201533064024-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पग-पग पर बह रही श्रद्धा की अविरल धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पग-पग पर बह रही श्रद्धा की अविरल धारा
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पग-पग पर बह रही श्रद्धा की अविरल धारा
खतौली। कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। हाइवे पर और नगर में आस्था की अविरल धारा बह रही है।
कांवड़ मेला शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रशासन के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक पांच अगस्त तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली आदि के कांवड़िए नगर की सीमा को क्रॉस कर जाएंगे। इनके बाद से मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और अन्य गांवों और कस्बों में जलाभिषेक करने वाले भोलों की आमद प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए आने वाले कांवड़िए नगर के लगने वाले संपर्क मार्गों से भी निकलेंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने इन मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। इन मार्गों के ट्रैफिक को रोका जा रहा है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम अतुल कुमार व सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ हाइवे व गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।