{"_id":"5b5775234f1c1b54638b47c9","slug":"201532458275-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग रद्द, दोबारा लिए जाएंगे स्कूलों के विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग रद्द, दोबारा लिए जाएंगे स्कूलों के विकल्प
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसलिंग रद्द, दोबारा लिए जाएंगे स्कूलों के विकल्प
मुजफ्फरनगर। शामली के परिषदीय विद्यालयों में अंतर जनपदीय स्थानांतरण के बाद तबादला होकर आई 67 शिक्षिकाओं को आवंटित गए स्कूल रद्द कर दिए गए हैं। पूरी प्रक्रिया को क्यों निरस्त किया गया है, इस बात को लेकर टीचर असमंजस में है। डायट में बुधवार फिर काउंसलिंग के लिए अध्यापिकाओं को बुलाया गया है।
शासन की अंतर जनपदीय तबादला योजना के तहत शामली जिले में 67 शिक्षिकाएं प्रदेश के अन्य जिलों से आई है। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्राचार्य भीम सिंह और शामली बीएसए गीता वर्मा के निर्देशन में समिति ने सभी शिक्षिकाओं को शामली के प्राथमिक विद्यालय आवंटित कर दिए थे। बीएसए ने पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। सभी अध्यापिकाओं को बुधवार (आज) डायट में पुन: काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग में फिर से स्कूलों के विकल्प लिए जाएंगे और शिक्षिकाओं को स्कूल आवंटित होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की प्रक्रिया में किन कारणों से अड़चन आ रही है, ऐसे तमाम सवालों को लेकर शिक्षिकाएं पसोपेश में है। अध्यापिकाओं का कहना है कि शामली से मुजफ्फरनगर डायट में पहुंच कर बार-बार काउंसलिंग में शामिल होगा परेशानी का सबब है। शामली बीएसए गीता वर्मा की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि भरवाएं गए विकल्पों को अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निरस्त किया गया है।