{"_id":"5b522f474f1c1b42748b5f5e","slug":"201532112711-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-पानीपत रेल लाइन योजना को शुरु करें सरकार: डॉ बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-पानीपत रेल लाइन योजना को शुरु करें सरकार: डॉ बालियान
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-पानीपत रेल लाइन योजना को शुरू करे सरकार
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान ने लोकसभा के संसद सत्र में मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन पर शीघ्र कार्य शुरू करने का मुद्दा उठाया। बालियान ने वेस्ट यूपी को हरियाणा से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण रेलवे परियोजना को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से बैठक कर पत्रावली सौंपी।
लोकसभा के संसदीय सत्र में सांसद डॉ संजीव बालियान ने लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन के समक्ष लंबित पड़ी मेरठ से पानीपत रेल लाइन योजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी का हरियाणा से जुड़ाव है। आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए मेरठ से वाया सरधना, बुढ़ाना और शामली होते हुए पानीपत तक रेलवे लाइन के निर्माण की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार इस प्रस्तावित योजना पर शीघ्र कार्य शुरू करें। सत्र के बाद डॉ बालियान ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिल कर रेलवे लाइन से जुड़ी पत्रावली सौंपी। रेल मंत्री ने भरोसा दिलाया कि रेलवे के अगले बजट में मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन के निर्माण कार्य पर गंभीरता से मंत्रालय विचार विमर्श करेगा।