{"_id":"5b47ac504f1c1b0b278b6138","slug":"201531423824-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से चलेगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से चलेगा जागरूकता अभियान
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक कैरीबैग को प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय लिया है। इस परिप्रेक्ष्य दस जुलाई को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे प्रदेश को दो अक्तूबर तक प्लास्टिक मुक्त किये जाने के लक्ष्य के बारे में बताया। जिले में 15 जुलाई से 15 अगस्त तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि पॉलीथिन के प्रति जागरूकता को लेकर प्रथम चरण 15 जुलाई से प्रारंभ होगा। इस चरण में प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध, प्लास्टिक बैगों के उत्पादन, विक्रय और उपयोग पर रोक का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरण, व्यापारियों एवं दुकानदारों तथा उद्यमियों का सहयोग लिए जाने के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से प्लास्टिक बैगों के उत्पादन, विक्रय और उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है। डीएम ने बताया कि इसके प्रचार प्रसार के लिए रैली, स्वच्छता प्रोत्साहन समिति एवं मनादी के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की हानि से आमजन को अवगत कराया जाएगा। इसका प्रचार-प्रसार नगरीय क्षेत्र से प्रारंभ होकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कराएंगे। राज्य के भीतर किसी प्रकार की प्लास्टिक की थैलियों का निर्माण, आयात, भंडारण, विक्रय या ढुलाई नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति किसी पुस्तक जिसमें पत्रिका और निमंत्रण पत्र और स्वागत-पत्र शामिल है, को बांधने या ढकने के लिए किसी प्रकार के प्लास्टिक कवर या प्लास्टिक शीट या प्लास्टिक फिल्म या प्लास्टिक ट्यूब का प्रयोग नहीं करेगा।