{"_id":"5b39270b4f1c1b64068b93d4","slug":"201530472203-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला प्रदर्शनी में हुए प्रतिभा दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला प्रदर्शनी में हुए प्रतिभा दर्शन
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला मनुष्य को शांति से जीना सिखाती है: रामशब्द
मुजफ्फरनगर। ललित कला अकादमी के बैनरतले चलने वाली कार्यशाला में कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय चित्रकार रामशब्द सिंह ने कहा कि कला मनुष्य को शांति से जीना सिखाती है।
मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज में चल रही कार्यशाला के अंतिम दिन प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि रामशब्द सिंह ने कहा कि बाल एवं युवा कलाकारों के प्रयास से इस कॉलेज का वातावरण कलामय हो गया है। प्रदर्शनी में कलाकारों की प्रतिभा के दर्शन होते हैं। कलांगन से जुड़े दिल्ली कॉलेज ऑफ ऑट के छात्र देववृत आर्य ने ख्याति प्राप्त कलाकार डॉ पीसी बरुवा का प्रोट्रेट बनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यशाला में जलरंग, एक्रेलिक, पोस्टर रंग, म्यूरल, लैंड स्केप, जलवायु, बेटियों की सुरक्षा, स्वाधीनता सेनानियों, भारत माता, भीमराव अंबेडकर, महामना मालवीय के चित्र बनाकर श्रद्धांजलि दी गई। अर्चना, तमसा, सोनिया, ज्योति, आंचल, भावना, पिंकी, मोनिका, देवदयाल, अनमोल, आर्यन केम्यूरल ने अलग ही छाप छोडी। प्रिया सैनी की कला कृति आकर्षण का केंद्र रही। वेस्ट मैटेरियल से मोर, भील, हीरन, हाथी बनाकर धर्मेंद्र कुमार ने वाहवाही लूटी। पीयूष के मोम के रूपांकन एवं भावना, आंचल के स्क्रीन प्रिंटिंग के रूपांकन सबको अच्छे लगे। शिविर के संयोजक डॉ महावीर सिंह ने कहा कि शिविर बाल एवं युवा कलाकारों में चेतना जगाने में सफल रहा। एमएम इंटर के प्रधानाचार्य डॉ विनीत चौहान, प्रबंधक महेश शर्मा ने विचार रखे। डॉक्टर अनिल सैनी, डॉ राजबल सैनी, कुलदीप कुमार, प्रीति, इंदू, रुचिका वर्मा, अभिनव, विकुल धीमान, दिलखुश, सविता रानी आदि का सहयोग रहा।