{"_id":"5b37d0db4f1c1bc5628b7fb0","slug":"201530384603-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों के खौफ से गुलदार पेड़ पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों के खौफ से गुलदार पेड़ पर चढ़ा
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों के खौफ से शावक ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई
मोरना। शिकारी कुत्तों के झुंड से जान बचाकर भागे गुलदार के शावक ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। मादा गुलदार ने कुत्तों को भगाकर शावक की सुरक्षा की। इससे किसानों में दहशत फैल गई।
भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के दक्षिण पश्चिम में भोकरहेड़ी व बेलड़ा मार्ग के पास स्थित खेत के मालिक राहुल चौधरी ने बताया कि उसके गन्ने के खेत में शिकारी कुत्तों व गुलदार परिवार में संघर्ष हुआ। कुत्तों से जान बचाकर शावक पेड़ पर जा बैठा तथा अजीब प्रकार की आवाज की। कुछ देर बाद पहुंची मादा गुलदार ने कुत्तों को भगाकर शावक की सुरक्षा की। संघर्ष के दौरान अजीब प्रकार की आवाज से किसान डरकर खेतों से भाग खड़े हुए। हाल ही में शिकारी कुत्तों द्वारा भोकरहेड़ी व बसेड़ा मार्ग पर गुलदार के शावक की हत्या कर दी गई थी। वहीं, गुलदार की उपस्थिति से ग्रामीणों के दहशत फैल गई है। किसानों ने वन विभाग से गुलदार परिवार को पकड़ने की गुहार लगाई है।