{"_id":"5b2d461f4f1c1bae6e8b975c","slug":"201529693727-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय की मांग को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय की मांग को लेकर दिया धरना
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के अटाली गांव के मुकेश कश्यप के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुकेश की पत्नी और मासूम बच्चे भी शामिल रहे। कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाली योगी सरकार में कश्यप समाज के लोगों को हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देना पड़ रहा है। अटाली गांव के मुकेश की हत्या कर उसका शव पेड़ पर टांग दिया गया। उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की है। न्याय नहीं मिलने पर कश्यप समाज के लोगों ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। धरना देने वालों में मुकेश कश्यप के अबोध और मासूम बच्चे भी शामिल रहे।
कृषि मेला 29 को
मुजफ्फरनगर। उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 जून को नुमाइश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत कृषि मेले का आयोजन किया जायेगा। कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।
पदाधिकारियों की घोषणा
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कशिश गोयल को पश्चिम का उपाध्यक्ष, हर्ष गोयल को मंत्री मनोनीत किया। नवीन गोयल को जिला अध्यक्ष, सचिन गोयल को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया।